हरिद्वार: 5 साल से फरार वारंटी को जीआरपी ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं 30 मुकदमे
5 साल से फरार चल रहे हैं वारंटी को जीआरपी ने आखिरकार दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। लगातार ठिकाने बदलने के चलते वारंटी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वारंटी शादाब मुलायम को जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। वारंटी के खिलाफ विभिन्न थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। वारंटी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।