हरिद्वार: डेंसो चौक के पास से 52 पव्वे देसी शराब के साथ रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को डेंसो चौक के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से रानीपुर कोतवाली पुलिस को 52 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब की तस्करी करता था। आरोपी निखिल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।