हरिद्वार: चंडी घाट पहुंचे कांवड मेले के प्रभारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा का लिया जायजा
कांवड मेले के प्रभारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार चंडी घाट पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सेंट्रल फोर्सेज के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और कांवड़ियों से भी फीड बैक लिया। एसपी सिटी के अनुसार कावड़ मेले के दौरान भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री है और केवल जरूरी वाहनों को ही रास्ता दिया जा रहा है।