हरिद्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में किया गया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में गुरुवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरिद्वार जिला कारागार में बंद महिला कैदियों ने प्रतिभाग किया और जमकर कबड्डी खेली। बता दें कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और उससे पहले महिला कैदियों के प्रोत्साहन के लिए जेल अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता आयोजित कराई गई है।