ऊना: जिला में यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने काटे 393 वाहनों के चालान, वसूला ₹67,300 का जुर्माना
एसपी ऊना अमित यादव ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोडऩे पर जिला में 393 वाहनों के चालान किए है। जिसमें से 95 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर ₹67300 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 8 व्यक्तियों के चालान किए गए है। कर ₹800 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए है।