ऊना: डेरा बाबा रुद्रानंद में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का त्यौहार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुरु पूर्णिमा पर वीरवार को डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के साथ पर्व मनाया गया। भारत व विदेशों से श्रद्धालु पहुंचे और ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। आश्रम अधिष्ठाता स्वामी हेमानंद महाराज ने सभी का स्वागत कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक सतपाल सत्ती भी सेवा में शामिल हुए।