बगोदर: बगोदर में भाकपा माले समर्थित संगठन इकलाबी नौजवान सभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
बगोदर में भाकपा माले के समर्थित संगठन इंकलाबी नौजवान सभा ने सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाल कर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।प्रतिवाद मार्च सरिया रोड से निकलकर पूरे बगोदर बाजार भ्रमण करते हुए बगोदर के पुरानी जीटी रोड चौराहा पहुंचा जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुतला दहन किया गया ।