धरमपुरी: नगर में सफाई व्यवस्था ठप, नगर परिषद के सफाईकर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, व्यापारी परेशान
धरमपुरी में 8,9 महीने से वेतन न मिलने से परेशान सफाईकर्मियों अपने काम का बहिष्कार कर नगर परिषद परिसर में शुक्रवार से हड़ताल पर बैठ गए जो दिनांक 5 जुलाई शनिवार 11:35 बजे तक हड़ताल पर बैठे रहे जिसके चलते नगर में दूसरे दिन भी सफाई नहीं हो पाई जिसके कारण जगह कचरे के ढेर नजर आए घरों ओर दुकानों के सामने लगे कचरे के ढेर के कारण आमजन ओर व्यापारी परेशान दिखे।