धामनोद नगर में पिछले ढाई वर्षों से चल रहे सीवरेज लाइन निर्माण कार्य को लेकर अब जनाक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। लगभग 90 प्रतिशत हिस्से में खुदाई किए जाने की बात कही जा रही है, जिससे आमजन, व्यापारी और विद्यार्थी सभी परेशान हैं।पुराने एबी रोड से लेकर पुराने बस स्टॉप तक सीवरेज लाइन के ठेकेदार द्वारा सड़क की खुदाई की जा रही है।