तिजारा: भिवाड़ी में मुख्य सफाई निरीक्षक से मारपीट, नगर परिषद कर्मचारी हड़ताल पर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Tijara, Alwar | Jun 28, 2026 भिवाड़ी नगर परिषद के कर्मचारियों का मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा के साथ मारपीट के बाद अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने सोमवार से पूर्ण हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। जिसमें नगर परिषद कार्यालय का कामकाज और शहरी सेवा शिविर के कार्य ठप रहेंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।