खुसरूपुर: मीरनगर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट व गोलीबारी, पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मीरनगर में जमीनी विवाद में हुई मारपीट व गोलीवारी मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस बात की जानकारी फतुहा डीएसपी 2 संजीव कुमार ने थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया है। गिरफ्तार लोगों में किस्मत पासवान,बालेश्वर पासवान,सिंधु पासवान,अखिलेश पासवान,रौशन पासवान,प्रमोद पासवान,मोहित पासवान,प्रतीक पासवान है।