बख्तियारपुर पटना फोरलेन पर टिल्हार गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप का बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। मौके पर पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर माया कुमारी ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया है। इस अवसर पर बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक अरुण साह, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, विष्णु नारायण चौबे मौजूद रहे हैं।