हरिद्वार: शिवालिक नगर में निर्माणाधीन होटल से AC की मोटर चुराने वाले चोर को पकड़कर लोगों ने रानीपुर पुलिस को सौंपा
शिवालिक नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन होटल से AC की मोटर चुरा रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने आरोपी के पास से 2 AC की मोटर बरामद की हैं। आरोपी अफजल बिजनौर का रहने वाला है। रानीपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।