श्रीनगर गढ़वाल के वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
श्रीनगर गढ़वाल के वरिष्ठ रंगकर्मी, शैलनट श्रीनगर के संरक्षक एवं आदरणीय श्री विमल बहुगुणा को यंग उत्तराखंड लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने पर शैलनट परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रंगमंच और कला के क्षेत्र में श्री बहुगुणा के लंबे समर्पण और उल्लेखनीय योगदान को सभी ने प्रेरणादायी बताया। शैलनट परिवार ने उनके स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे समाज और संस्कृति की सेवा में निरंतर योगदान देते रहें।
शैलनट परिवार की ओर से अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा, सचिव पंकज नैथानी, उपाध्यक्ष नीरज नैथानी, कोषाध्यक्ष महेश गिरि, जय कृष्ण पैन्यूली, अंकित उछोली, प्रिंस गिरि, अंकित भट्ट, सतीश बलुनी, देवेन्द्र उनियाल एवं हेम चन्द्र मंमगाई ने श्री विमल बहुगुणा को बधाई दी।