आगरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, बिना तलाशी के तमंचा पहचानने का #वीडियो #वायरल #News #reporting/ #awareness
आगरा। सोशल मीडिया पर आगरा पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने बिना तलाशी और बिना किसी स्पष्ट जांच के सड़क पर जा रहे एक युवक के पास तमंचा होने की बात कह दी। इसके बाद पुलिसकर्मी कैमरा लेकर युवक के पास पहुंचे और उसे पकड़ लिया।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि पहले लगा किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है, फिर समझ आया कि यह तो यूपी पुलिस की “दिव्य शक्ति” है।
मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर बिना तलाशी के पुलिस को युवक की जेब में तमंचा होने की जानकारी कैसे हुई। वीडियो की वास्तविकता और पूरी घटना की परिस्थितियां पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।