ऋषिकेश में लगातार बारिश, बीन नदी उफान पर—तेज बहाव में फंसी कार
ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बरसाती नदियां उफान पर हैं। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की बीन नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया, जिसकी चपेट में हरियाणा नंबर की एक कार आ गई।
तेज बहाव के कारण कार के पलटने का खतरा पैदा हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार को पलटने से बचा लिया।
चीला चौकी प्रभारी देवेंद्र नेगी ने बताया कि बारिश को देखते हुए नदी के पास पहले से ही ट्रैक्टर तैनात किया गया है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि तेज बहाव के दौरान बरसाती नदियों को पार करने का जोखिम न उठाएं।
⚠️ सावधान रहें, सुरक्षित रहें। बरसाती नदी-नालों के तेज बहाव से दूरी बनाए रखें।
#ऋषिकेश #Rishikesh #बीननदी #बारिश #उत्तराखंड #UttarakhandWeather #HeavyRain #RainAlert #बरसात #सुरक्षितरहें