निज़ामाबाद: दो पुलिस मुठभेड़ों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, फरिहा और खरिहानी की ज्वेलरी दुकानों में चोरी का खुलासा
आजमगढ़ जिले के पुलिस ने आज शुक्रवार को दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर फरिहा चौक स्थित ओम ज्वेलर्स और तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार स्थित वैभव ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन मुठभेड़ के दौरान घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।