कोल: चिलकौरा में धरने के दौरान भाकियू अध्यक्ष सुनील का बयान, मुक़दमे के लिए तैयार हैं, लेखपाल की कमर लाल करने की बात
Koil, Aligarh | Jun 5, 2025 चिलकौरा में 32 बीघा चरागाह की भूमि को लेकर भाकियू सुनील के द्वारा ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक बयान सामने आया है। सुनील चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मुकदमा लिखवाने के लिए तैयार हैं लेकिन लेखपाल आए तो झाड़ू से उसकी कमर लाल कर देना।