कोल: जवाहर भवन में नगर निगम कर्मचारियों ने सुखमा कंपनी के विरोध में किया प्रदर्शन, अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
Koil, Aligarh | Jun 5, 2025 नगर निगम के कर्मचारियों ने सुखमा कंपनी को सफाई कार्य सौंपे जाने के फैसले के खिलाफ जवाहर भवन में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुखमा कंपनी और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कंपनी के अंतर्गत कार्य करने से साफ इनकार कर दिया। उनकी मांग है कि वे नगर निगम के अधीन ही कार्य करेंगे और इस मांग के पूरा न होने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।