कोल: गंगीरी में पति ने भाभी से अवैध संबंधों के चलते गर्भवती पत्नी को मारपीट कर निकाला, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jun 5, 2025 गंगीरी क्षेत्र में युवक ने अपनी भाभी से अवैध संबंधों के चलते गर्भवती पत्नी को मारपीट कर निकाल दिया है। महिला अभी 7 माह की गर्भवती है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 4 वर्ष पहले हाथरस निवासी रूप किशोर से हुई थी। 6 महीने तक सब कुछ ठीक रहा। महिला ने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया है।