जमुई: रामपुर के पास तेजरफ्तार बाइक पेड़ से टकराई,राजमिस्त्री हुआ घायल,सदर अस्पताल से पटना रेफर
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 रामपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे उस पर सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेतरिया धर्मपुर निवासी सहदेव यादव का पुत्र मिश्री यादव के रूप में की गई है।