जमुई: अड़सार गांव के पास ऑटो के पलटने से चेवाड़ा का एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल से डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 अड़सार गांव के पास तेज रफ़्तार ऑटो वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो से दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने शनिवार की देर रात युवक को पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान शेखपुरा जिले के चेवाड़ा निवासी बालमुकुंद के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है।