जमुई: राजद कार्यालय के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक घायल पटना रेफर
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 शहर के राजद कार्यालय के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार 47 वर्षीय मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना अंतर्गत वर्मा गांव निवासी सुबोध कुमार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।