जमुई: अड़सार गांव के पास ई-रिक्शा के पलटने से घायल हुए चालक की पटना ले जाने के दौरान हुई मौत,शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 अड़सार गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ़्तार ई-रिक्शा पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा से दबकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही चालक की मौत हो गई। रविवार को चालक का शव सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।