जमुई: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत शव को पीएम के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक ई -रिक्शा चालक की पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार की दोपहर सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के चेवाड़ा निवासी बालमुकुंद का पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह अड़सार के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।