जमुई: राजद कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 राजद कार्यालय के पास रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल व्यक्ति की पहचान मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुई गांव निवासी सुबोध प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है। फिलहाल घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।