पिंडवाड़ा: दशहरा और दीपावली को लेकर रोहिड़ा पुलिस ने कई गांवों में पैदल मार्च निकाला, किया अलर्ट
पिंडवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक राहुल कुमार मीणा के नेतृत्व में रोहिड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रूट मार्च एवं पैदल गश्त की गई। रोहिड़ा थाना पुलिस ने रोहिड़ा, वाटेरा, भीमाणा और भारजा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस की सक्रियता के जरिए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया ग