उचेहरा: सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार परसमनिया पहाड़ पहुंचे, पानी की व्यवस्था का लिया जायजा
लगातार बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रख,सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने गुरुवार को जनपद पंचायत उंचेहरा के परसमनिया पठारी अंचल की ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जल संकट से निपटने पीएचई विभाग के साथ उंचेहरा एसडीएम के साथ अन्य आधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।