भीलवाड़ा: भीलवाड़ा यूआईटी की कार्रवाई, पोल और दिशा-सूचक बोर्डों से हटाए गए शंभू वैष्णव व धीरज गुर्जर के जन्मदिन के फ्लेक्स
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास की अतिक्रमण हटाओ टीम ने बुधवार को शहर में सार्वजनिक संपत्तियों पर लगाए गए अवैध फ्लेक्स-बैनरों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने रोडवेज डिपो चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर यूआईटी के पोल और शहर के दिशा-सूचक बोर्डों पर लगे फ्लेक्स हटाए। कार्रवाई के दौरान धीरज गुर्जर और शंभू वैष्णव के जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले फ्लेक्स और पोस्टर हटाए।