लालगंज: लालगंज हलिया जड़कुड़ मार्ग एनएच135ए पर सड़क निर्माण का निरीक्षण उपजिलाधिकारी अजीत कुमार ने किया, लोगों से लिया बयान
लालगंज हलिया जड़कुड़ मार्ग NH135A पर रोके गए सड़क निर्माण का उपजिलाधिकारी अजीत कुमार ने मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे स्थलीय निरीक्षण कर लोगों का बयान लिया। 3 वर्ष पूर्व महाकाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा रोड के चौड़ीकरण निर्माण को कास्तकारों व वन विभाग द्वारा रोक दिया गया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से जानकारी ली।