पंडारक: पंडारक प्रखण्ड के बिहारी बिगहा गांव में आपसी विवाद के चलते महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की
Pandarak, Patna | May 29, 2025 पंडारक प्रखण्ड के बिहारी बीघा गांव में घरेलू विवाद में एक महिला ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के पति बिरजू साव ने बताया कि आपस मे कुछ घरेलू विवाद हुआ फिर गुस्से में आ कर उसने ज़हर खा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 4:30 बजे बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।मृतका का नाम 36 वर्षीय टून्नी देवी बताया जाता है।