पंडारक: पंडारक प्रखंड: रंजना होटल के पास ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोग घायल
Pandarak, Patna | May 28, 2025 पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के रंजना होटल के पास एन एच 31 पर मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे कीया कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई । इस सड़क दुर्घटना में कुल 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। दो को पटना रेफर किया गया। सभी पंडारक प्रखण्ड के रैली गांव के रहने वाले हैं।