चक्रधरपुर: छठ महापर्व को लेकर चक्रधरपुर के घाटों पर युद्धस्तर पर तैयारी, गंगा आरती रहेगी मुख्य आकर्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चक्रधरपुर में तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। शहर के विभिन्न नदी घाटों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, मरम्मत और आकर्षक विद्युत सजावट का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इस वर्ष सीढ़ी नदी घाट पर आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।