पचोर: राज्य मंत्री टेटवाल ने पचोर सेवा सदन कार्यालय में सुनी समस्या, दिवंगतों के घर जाकर दी श्रद्धांजलि
सारंगपुर विधायक राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे सेवा सदन कार्यालय पचोर में क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी और निराकरण कराया ।वहीं दिवंगत बद्रीलाल पच्चीसिया और स्वर्गीय भगवती देवी सोनी के निधन पर उनके घर जाकर दिवंगतों को श्रद्धा सुमन समर्पित किया और परिजनों के साथ बैठकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।