पचोर: भीलखेड़ी में कपिलधारा कूप निर्माण का 2 साल बाद भी किसान को भुगतान नहीं, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं
सारंगपुर जनपद पंचायत के तहत आने वाले गांव ग्राम पंचायत रायपुरिया के भीलखेड़ी गांव के किसान रामसिंह पिता भंवरलाल ने 2023-24 में कपिलधारा को निर्माण किया। लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है किसान ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई ।रविवार को शाम 5 बजे किसान ने बताया की उधारी चुकाने के लिए अब जमीन बेचने को मजबूर है।