लखीसराय: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नगर थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे
लखीसराय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुक्रवार की दोपहर 2:30 पर पूरी कर ली गई। 7 दिसंबर की तीसरे चरण के चौथे दिन तेजस्वी यादव लखीसराय पहुंचेंगे जहां लखीसराय एवं शेखपुरा जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के करीब एक हजार कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।