लखीसराय: सदर अस्पताल में परिवार नियोजन की सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
सदर अस्पताल के सभागार में शुक्रवार की दोपहर 12:50 पर शहर से जिले के विभिन्न क्षेत्र में महिला एवं पुरुष को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अस्थाई एवं स्थाई साधन अपनाने की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। विशेष प्रशिक्षक के माध्यम से परिवार नियोजन के स्थाई एवं स्थाई साधन के बारे में बताया गया।