लखीसराय: शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 26 में रास्ता विवाद के चलते मारपीट, दंपति समेत चार घायल
कवैया थाना क्षेत्र के नयाबाजार वार्ड संख्या 26गोपाल भंडार गली में शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:30पर रास्ता विवाद में दंपति समेत उनके दो पुत्र के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है।पीड़ित की पहचान स्व बृजलाल मंडल के 51वर्षीय पुत्र मनोज मंडल उनकी 46वर्षीय पत्नी मधु देवी 30वर्षीय पुत्र विकास कुमार एवं 26वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप मे हुई।