बरहेट: बरहेट में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सोनम बांगचुंग के समर्थन में शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया
बरहेट बाजार में रविवार के अपराह्न वी इंडियन क्लब के तत्वावधान में देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग एवं पर्यावरणविद व शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुंग के समर्थन में शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया । मार्च नवाब चौक से प्रारंभ होकर शिवगादी चौक, मेन रोड, तीन मोहनी सहित अन्य मार्गो से होकर गुजरा।