हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला जेल में बंदियों के बीच खूनी संघर्ष, तीन विचाराधीन बंदी गंभीर घायल, सात बंदियों पर हमला करने का आरोप
जिला कारागृह हनुमानगढ़ में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जेल की बैरक नंबर 8 में हुए इस झगड़े में तीन विचाराधीन बंदी गंभीर रूप से घायल हो गए। जेल प्रशासन ने घायलों को पहले जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया और बाद में पुलिस अभिरक्षा में राजकीय चिकित्सालय, हनुमानगढ़ टाउन भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।