महरौनी: महरौनी कोतवाली परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवीन भोजनालय का शुभारंभ किया
महरौनी कोतवाली परिसर में नवनिर्मित भोजनालय का अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काटकर शुभारंभ किया।आपको बताते चले महरौनी कोतवाली परिसर में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों को घर जैसा सात्विक भोजन की व्यवस्था को लेकर नवीन भोजनालय का शुभारंभ किया गया है।वही शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,पुलिसकर्मी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।