चक्रधरपुर: पंचायतों में लंबित राशि के हस्तांतरण और दस्तावेजों के रखरखाव में तेजी लाने का निर्देश
चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार तांती की अध्यक्षता में सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों की बैठक हुईl बैठक में 13वें, 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि, बैंक खातों के संचालन, पंचायतों के दस्तावेजों के रखरखाव तथा एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गईl