घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में लोकसभा चुनाव को लेकर बीएमओ ने ली बैठक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने बैठक ली। इस दौरान बीएमओ ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ गांव गांव में मतदान जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी बीएमओ ने सुपरवाइजर, आशा सहयोगिनी एवं सीएचओ को दिए।