घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में 2 युवको से 3 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में 2 युवक से 3 लोगों ने मारपीट की। पाथाखेड़ा पुलिस ने घायलों का रविवार रात करीब 10.15 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में तौफीक अंसारी और शाहिद मलिक के साथ 5 लोगों ने मारपीट की। घायलों ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहूंचकर मामले की शिकायत की।