घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में एक युवक से 5 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने घायल युवक का कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में एक युवक से 5 लोगों ने मारपीट की। पाथाखेड़ा पुलिस ने घायल युवक का रविवार रात करीब 10 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में विकास के साथ 5 लोगों ने मारपीट की। मारपीट में युवक घायल हो गया। घायल युवक ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में शिकायत की।