घोड़ाडोंगरी: सारनी में WCL एवं नगर पालिका परिषद सारनी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
सारनी में सोमवार को WCL एवं नगर पालिका परिषद सारनी ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही रंगोली, मेहंदी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया।