घोड़ाडोंगरी: सारनी में स्वच्छ भारत अभियान 2024 के तहत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता की कार्यशाला का किया गया आयोजन
सारनी में सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान 2024 के तहत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वच्छता मित्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 टूल किट के अनुसार दिए गए मापदंडों एवं नियमावली की जानकारी दी गई।नगरपालिका परिषद सारनी के नोडल ऑफिसर के के भावसार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान 2024 के तहत कार्यशाला की गई।