प्रतापगढ़: भदोही गांव में विवाहिता ने डेढ़ साल की 2 बेटियों और बेटे के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच करने पहुंचे एसपी
कोतवाली देहात के भदोही गांव का संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन शराब का आदी है। वह आये दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता था। इससे परेशान होकर पत्नी दुर्गेश्वरी ( 30) अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी,उजाला व बेटे रौनक के साथ कमरे में स्वयं को बंद कर लिया। छत के सहारे फांसी का फंदा लगाकर पहले बच्चों को उसके बाद स्वयं भी फांसी लगाकर जान दे दी।