प्रतापगढ़: कोतवाली देहात के भदोही गांव में विवाहित ने अपने तीन बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान, चारों की मौत
प्रतापगढ़ में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां एक विवाहिता ने अपने डेढ़ साल के दो मासूम बेटियों और बेटे के साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार सुबह 8 बजे कोतवाली देहात के भदोही गांव में हुई है ।महिला का नाम दुर्गेश्वरी है, जो अपने पति संदीप उर्फ राजतेजा के शराब पीने और मारपीट के कारण परेशान थी।