ठेठईटांगर: ठेठईटांगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंडरीपानी पुलिया के पास मवेशी लदे कंटेनर को किया ज़ब्त, चालक फरार
ठेठईटांगर पुलिस ने बुधवार की सुबह 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंडरी पानी पुलिया के पास कंटेनर में प्रतिबंधित मवेशी बरामद किया मौके पर चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी मुरताज अंसारी ने बताया कि कंटेनर के अंदर 49 बैल 3 गाय थी, जिसमें एक बैल की मौत हो गई। इधर सभी को जप्त करते हुए पुलिस मामला दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है।